Home Featured रेल पटरी के पास संदिग्ध युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल व धारदार चाकू बरामद।

रेल पटरी के पास संदिग्ध युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल व धारदार चाकू बरामद।

दरभंगा: रेल थाना दरभंगा क्षेत्र अंतर्गत म्यूजियम गुमटी और दोनार गुमटी के बीच संदिग्ध अवस्था में बैठे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। यह जगह पोल सं॰ 36/30 के पास है, जहां पूर्व में लूट की घटना हो चुकी है।संध्या करीब 17:30 बजे गश्त के दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

Advertisement

पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक निराला, उम्र 20 वर्ष, पिता अमरनाथ पासवान, निवासी कबीरचक, वार्ड 4, थाना सदर, जिला दरभंगा बताया।तलाशी के दौरान उसके पास से एक सैमसंग मोबाइल, एक इन्फिनिक्स मोबाइल, एक लोहे का धारदार फोल्डिंग चाकू, एक लोहे का फाइटर और 28 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Share