Home मुख्य मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप को लेकर तहफ्फुज शरियत कमिटी उतरेगी सड़को पर। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 26, 2016

मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप को लेकर तहफ्फुज शरियत कमिटी उतरेगी सड़को पर। Voice of Darbhanga

img-20161026-wa0181

दरभंगा: शहर के किलाघाट स्थित मदरसा हमिदिया में तहफ्फुज शरियत कमिटी की ओर से बुधवार को एक सवांदाता समेलन किया गया जिसमें वक्ताओं ने मुस्लिम पर्सनल लॉ में भारत सरकार के द्वारा हस्तक्षेप को लेकर विरोध किया और कहा की सरकार यूपी चुनाव के कारण इस तरह कर रही है। इसका विरोध पुरे भारत सहित हमलोग भी कर रहे है। वक्ताओं ने मिडिया से बात करते हुए कहा की केंद्र सरकार की मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप को लेकर हमलोग दरभंगा में 12 नवम्बर को हजारो की संख्या में मुस्लिम पुरुष शांति विरोध मार्च निकलेगे और 15 नवम्बर को मुस्लिम महिला एक विशाल सभा आयोजन कर मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप के विरोध में मेमोरेंडम पेश करेगी। 

Share

Leave a Reply