
पांच सूत्री मांगों को लेकर आइसा ने किया सड़क जाम।

दरभंगा: दलित-अल्पसंख्यक-पिछड़े वर्ग के छात्रो की छात्रविर्ति कटौती वापस लेने, प्रत्येक जिला में 1000 बेड वाला अम्बेडकर छात्रावास बनाने आदि सहित पांच सूत्री मांगों के सवाल पर दरभंगा में अखिल भारतीय छात्र संगठन (आइसा) द्वारा विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर आंदोलन किया गया। मब्बी के निकट एनएच 57 पर विशाल मांझी एवं पंकज पासवान के नेतृत्व में दो घंटे तक सड़क जाम किया गया वहीँ दरभंगा-समस्तीपुर पथ को औझौल के निकट आइसा के के राज्य कार्यकारिणी सदस्य गौतम चौधरी के नेतृत्व में करीब डेढ़ घण्टे तक सड़क जाम किया गया।

