Home मुख्य पांच सूत्री मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर मिथिला विकास संघ का धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 19, 2017

पांच सूत्री मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर मिथिला विकास संघ का धरना। Voice of Darbhanga

IMG_20170119_223254

दरभंगा : मिथिला विकास संघ ने अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरूवार को दरभंगा रेवले स्टेशन पर एक दिवसीय धरना दिया. वहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ के संयोजक सुजीत कुमार आचार्य ने कहा कि मिथिला के सभी रेल प्रोजेक्ट के प्रति रेलवे प्रशासन उदासीन बना हुआ है और जनप्रतिनिधि भी मूकदर्शक बने हुए है. इस मौके पर उदय शंकर मिश्र ने कहा कि कोशी महासेतु रेल लाईन यथाशिघ्र पूरा कर रेल परिचालन शुरू करना चाहिए. वरूण कुमार झा ने जयनगर और नरकटियागंज तक रेललाईन की दोहरी करण की मांग की. वहीं विपिन कुमार चौधरी ने सकरी निर्मली रेललाईन का आमान परिवर्तन की बात की. रामबाबू चौपाल ने पटना-दरभंगा के बीच सुपरफास्ट ट्रेन की मांग की, तो वहीं बालेन्दु झा ने यात्री सुविधागृह पर अवैध कब्जा पर सवाल उठाया. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवन झा ने की. वहीं मौके पर रौशन झा, ज्ञानेश्वर राय, मिथिलेश सहनी, विकास आनंद, मोनू शशि, कौशल कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, बाबू साहब आदि भी मौजूद थे. बाद में पांच सूत्री मांगो को लेकर रेलमंत्री के नाम का ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सुपुर्द किया गया.

Share

Leave a Reply