Home मुख्य फर्जी नियुक्ति को लेकर अनशन बैठे शिक्षकों के समर्थन में आइसा ने फूँका कुलपति का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 23, 2016

फर्जी नियुक्ति को लेकर अनशन बैठे शिक्षकों के समर्थन में आइसा ने फूँका कुलपति का पुतला। Voice of Darbhanga

img-20161123-wa0230

दरभंगा: छात्र संगठन आइसा द्वारा आज डीएनवाई कॉलेज मधुबनी के शिक्षक कर्मचारी के द्वारा लगातार तीसरे दिन जारी अनशन पर विश्विद्यालय प्रशासन के संवेदनहीनता के खिलाफ कुलपति प्रो0 साकेत कुशवाहा का पुतला दहन विश्विद्यालय मुख्यालय पर किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में संयोजक संदीप चौधरी , मयंक कुमार यादव,दिलीप यादव,विशाल मांझी,मनोज महतो,निरंजन आदि ने हिस्सेदारी लिया।
ज्ञात हो कि डीएनवाइ कॉलेज मधुबनी के जंतुविज्ञान विभाग के चन्द्रशेखर प्रसाद पर कॉलेज के ही शिक्षा कर्मियों ने अवैध नियुक्ति को लेकर सोमवार से ही ललित नारायण मिथिला विवि के धरना स्थल पर अनशन पर बैठे हैं.
इसको लेकर अनशन पर बैठे पांच शिक्षक और कर्मचारियों ने बुधवार को बताया कि जंतुविज्ञान विभाग के चन्द्रशेखर प्रसाद कुलसचिव के पूर्व से हस्ताक्षरयुक्त सेवा पत्र पर अपनी हस्तलिपि में मैटर लिखकर द्वितीय पद से सीधे प्रथम पद प्राप्त कर लिया. मौके पर मौजूद आंदोलनकारियों ने चन्द्रशेखर प्रसाद की नियुक्ति को रद्द करने सहित कानूनी कारवाई की मांग सहित शासी निकाय के पूर्व सचिव गया प्रसाद को नवगठित शासी निकाय में पुनः दाता सदस्य में मनोनयन किया गया जिसे रद्द किया जाए.
वहीं कॉलेज में सिंडिकेट के निर्णय के तहत हुई वित्तीय अनियमितता एवं अवैध नियुक्ति की जांच निगरानी विभाग से कराने की मांग की गई। वहीं सोमवार को कुलसचिव, डॉ. अजित कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ. अजयनाथ झा ने आश्वासन दिया था कि एक कमिठी गठित कर दोषी के विरोध विधिसम्मत कारवाई की जाएगी. डॉ. घनश्याम यादव के नेतृत्व में विंदेश्वर भारती, हरिनारायण यादव, रामसागर यादव, राजदेव यादव, रामनारायण यादव आमरन अनशन पर बैठे हुए हैं.

dar1-2-768x432

Share

Leave a Reply