
डीआईजी ने की मानव श्रृंखला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला के सफल आयोजन को लेकर आरक्षी उपमहानिरीक्षक सुकन पासवान की अध्यक्षता में एसएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक हुई जिसमें सभी पुलिस पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए वही जिले के 342 किलोमीटर के क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहे साथ ही जिले में बनाए गए ड्रॉप पॉइंट पर वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा. इस संबंध में में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि जिले में पुलिस बल की कमी नहीं है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी चिन्ह्ति जगहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी. इस बैठक में दरभंगा डीआईजी दरभंगा एसएसपी एवं सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

