Home मुख्य किसानों की समस्या को लेकर किसान सभा की बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 8, 2016

किसानों की समस्या को लेकर किसान सभा की बैठक। Voice of Darbhanga

img_20161208_172507_024

दरभंगा: लहेरियासराय के गुदरी बाजार में स्थित जिला किसान कार्यालय में काॅमरेड बाबू साहेब झा की अध्यक्षता में जिला किसान कौंसिल की बैठक हुई। कौंसिल ने तय किया उघड़ा में जिला किसान सम्मेलन का आयोजन जनवरी में अंतिम सप्ताह में होगा।उसके पूर्व 157 ग्राम पंचायतों में किसान सम्मेलन कर कृषि संकट की समस्या को इकट्ठा कर उस पर आंदोलन होगा।
धान की सरकारी खरीद, पर्चाधारी का कब्जा और बेदखल करने वालों पर कार्रवाई और सभी परिवार को राशन कूपन की तीन सूत्री मांगों को लेकर जिला व्यापी आंदोलन की योजना बनी। सभा को जिला किसान सभा मंत्री श्याम भारती, राज्याध्यक्ष ललन चौधरी मार्क्सवादी नेता विजयकान्त ठाकुर ने संबोधित किया। श्री ठाकुर ने कहा कि नोट बंदी के चलते किसानों के पास खाद बीज डीजल खरीदने का नकद नहीं है और सरकारी आकलन से भी दलहन तेलहन और गेंहू की बूआई 50 फिसद भी नहीं हुई।दुसरी ओर रिजर्व बैंक ने कहा कि गेंहू आटा चना खाद पदार्थों के दाम बढ़ेगी। इस मंहगी में जन वितरण से एक तिहाई परिवार वंचित है जबकि जरूरत सभी को खाद्यान्न की है। श्री ठाकुर ने कहा कि 23 लाख पर्चाधारी में अबतक राज्य सरकार डेढ़ लाख पर्चाधारी को चिन्हित कर सकी है उसमें भी आधे को दखल नहीं करा पाने की सरकार ने स्वीकृत की है। श्री ठाकुर ने भूमि मूक्ति आंदोलन की तैयारी कर सभी पर्चाधारी जमीन को नाजायज कब्जे से मूक्त कराने के संघर्ष का आह्वान किया है।
श्याम भारती ने कहा कि निजीस्वार्थ के लोग मिथिला सहकारी बैंक के शुरू होने में बाधा डाल रहे हैं सरकार धान खरीद मे उदासीन बनी हुई है जिस कारण किसानों को प्रत्येक क्वींटल धान पर 400 रूपया का घाटा हो रहा है। दोनों कामों के लिए किसानों को किसान सभा आंदोलित करेगी।

Share

Leave a Reply