Home मुख्य समान सेवा शर्त को लेकर शिक्षकों का धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 18, 2017

समान सेवा शर्त को लेकर शिक्षकों का धरना। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1487452285286

केवंटी: समान काम समान वेतन तथा समान सेवा शर्त समेत सात सूत्री मांग को लेकर राज्य संघ के आह्वान पर क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रारंभिक शिक्षक संघ केवटी इकाई के बैनर तले कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में घरना दिया और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष  प्रशांत कुमार झा ने मांगों की पूर्ति पर बल दिया. कहा कि अब हम आरपार की लड़ाई रहे हैं. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायदेश के आलोक में समान काम का समान वेतन का अघिकार नियोजित शिक्षकों व  पुस्तकालयध्यक्ष  को हैं. सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं. वहीं शिक्षकों का चार माह से वेतन लंबित हैं. सरकार केवल घोषणा करती हैं, जो छलावा हैं. उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगों की पूर्ति नहीं करती हैं तो 27 फरवरी से अनिश्चित कालीन  बिहार विघान सभा का घेराव किया जाएगा.  मौके पर विकास कुमार दत्ता, कुशेश्वर दास, मुकेश कुमार रंजन,  रूसोसेन गुप्ता,  घनश्याम यादव,  धर्मजीत कुमार, सुबोघ कुमार दास,  चन्द्र भानू सिंह, विनोद कुमार मोची, रेणू कुमारी, आभा कुमारी, अनुपमा कुमारी, बरूण कुमार, सरोज कुमार,  मो. अलाउद्दीन, रमण कुमार सहनी, मिथिलेश कुमार, सीताराम दास, अशोक कुमार शास्त्री, लुत्फुर रहमान, मदन साह, अबू तारीफ समेत कई ने अपना विचार रखा. इसके बाद शिक्षकों का पांच सदस्यीय शिष्टमंडल बीडीओ मो. तौकीर हाशमी व सीओ संतोष कुमार सुमन से मिलकर मांगों से संबंधित ज्ञापन हुए स्थानीय मुद्दों पर वार्ता की. वार्ता के दौरान अघिकारियों ने होली के पूर्व  बीएलओ का मानदेय भुगतान करने का आश्वासन दिया.

Share

Leave a Reply