
अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीण आवास कर्मी संघ की बैठक आज।

दरभंगा: आज बहुद्देशीय भवन में दिन के 10 बजे ग्रामीण आवास कर्मी संघ के प्रदेश अध्य्क्ष दिलीप कुमार सर्राफ जी का दरभंगा आगमन होगा। जिला सचिव श्री ब्रज मोहन कुमार के द्वारा दरभंगा जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है जिसमे आगे आने वाली चुनौती राज्य भर में हड़ताल की घोषणा को सफल बनाना प्रदेश अध्य्क्ष को दरभंगा जिला के सभी आवास कर्मी से रु ब रु कराना और विशेष रूप से कर्मियों के बीच जो समस्या उत्पन्न हो रही है उसका निराकरण करने पर विचार किया जाएगा।

