
ट्रक की ठोकर से बालक की मौत, लोगों ने किया आगजनी व विरोध प्रदर्शन।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ के पास आज दिन करीब एक बजे एक बेकाबू ट्रक ने 14 वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दी। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। इस घटना से क्षुब्ध स्थानीय लोग सड़क पर अगजनी कर जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। मृतक केवटी थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी ललित शर्मा का पुत्र बताया जाता है। घटना के करीब एक घण्टा से अधिक बीत जाने में बाद भी घठनास्थल पर पुलिस नही पहुँच पायी थी।

