Home मुख्य तारालाही ट्रक हादसे में मृतकों के परिजनों को विधायक ने बांटे चार-चार लाख के चेक। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 5, 2016

तारालाही ट्रक हादसे में मृतकों के परिजनों को विधायक ने बांटे चार-चार लाख के चेक। Voice of Darbhanga

img_20161105_213127_584

दरभंगा: शुक्रवार को समस्तीपुर- लहेरियासराय मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित ट्रक के चाय दूकान में घुस जाने से तीन लोगो की मौत हो गयी थी और लोगो ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया था। सदर एसडीओ द्वारा आपदा प्रबंधन से चार चार लाख के मुआवजे दिए जाने की घोषणा के बाद जाम समाप्त हुआ था।
इसी क्रम में आज शनिवार को बहादुपुर के विधायक भोला यादव के हाथों आपदा के तहत मृत मो. मौलाना जुबेर, मो. कलाम, हरीश चन्द्र मिश्र के परिजनों को चार लाख के चेक का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद विधायक ने घटना को हृदय विदारक बताते हुए मृत लोगों के परिजनों को सान्तवना दिया।

Share

Leave a Reply