Home Featured तरुण खटिक हत्याकांड : दरभंगा में आक्रोश मार्च, फांसी की मांग।

तरुण खटिक हत्याकांड : दरभंगा में आक्रोश मार्च, फांसी की मांग।

दरभंगा: दिल्ली के उत्तम नगर निवासी तरुण खटिक की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को फल मंडी एवं सब्जी मंडी व्यापारी संघ के तत्वावधान में आक्रोश मार्च और मशाल जुलूस निकाला गया। फल मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुआ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दरभंगा टावर पहुंचा।

Advertisement

बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और सनातन समाज के लोग मशालें थामे जुलूस में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, तरुण को न्याय और हत्यारों को फांसी की सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार खटिक और फल मंडी अध्यक्ष नंदकिशोर खटिक ने की, जबकि जुलूस का संयोजन रंजीत खटिक व रामबाबू खटिक ने किया।आक्रोश मार्च में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत उपाध्यक्ष इंजीनियर शशिनाथ दास, प्रांत गौ रक्षा ट्रस्ट अध्यक्ष विजय झा, जिला मंत्री रिंकू झा, राजीव प्रकाश मधुकर, जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज वाड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। शशिनाथ दास ने कहा, “तरुण खटिक की हत्या अत्यंत निंदनीय है। समाज ऐसे जघन्य अपराध को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।”दरभंगा टावर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर जुलूस का समापन हुआ। यहां तरुण को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Advertisement

कार्यक्रम में पप्पू खटिक, राजा खटिक, जितेंद्र कुमार खटिक, शिव शंकर खटिक, पिंकू खटिक, धीरज खटिक, प्रदीप खटिक, सिंटू खटिक, अशोक खटिक सहित सैकड़ों व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता दिखाई।

Share