Home मुख्य शिक्षक दिवस पर नियोजित शिक्षकों ने मनाया धिक्कार दिवस।
मुख्य - September 5, 2016

शिक्षक दिवस पर नियोजित शिक्षकों ने मनाया धिक्कार दिवस।

FB_IMG_1473092825782

दरभंगा : भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर एक ओर जहां शिक्षक दिवस का आयोजन धूम-धाम से किया गया. वहीं दूसरी ओर टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की ओर से इस अवसर पर धिक्कार दिवस मनाते हुए भिक्षाटन किया गया. संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया गया और जिला मुख्यालय स्थित लहेरियासराय टावर पर भिक्षाटन किया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के साथ-साथ राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाती है. लेकिन सच्चाई यह है कि राज्य सरकार इस अवसर पर शिक्षकों का अपमान कर रही है. आरटीई लागू होने के बाद भी शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति नहीं कर के महज नियोजन मात्र से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की धज्जियां उड़ाई जा रही है. इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रवीण नायक, धनंजय कुमार झा, राजीव पासवान, शिवशंकर पासवान, प्रवीण कुमार, सुधीर कुमार, विजयकृष्ण देव, राजू मंडल आदि कार्यक्रम में शामिल हुए.

Share

Leave a Reply