Home मुख्य शिक्षकों-छात्रों पर कातिलाना हमला निन्दनीय : एसएफआई। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 25, 2017

शिक्षकों-छात्रों पर कातिलाना हमला निन्दनीय : एसएफआई। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1488070270721दरभंगा : जिला कमेटी की बैठक गुदरी स्थित एसएफआई कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता सहसंयोजक आर के सहनी तथा कृष्णा कुमार ने संयुक्त रुप से की. उक्त बैठक को संबोधित करते हुए एसएफआई के जिला संयोजक मुकुल राज ने कहा कि रामजस कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) में पत्रकार, शिक्षक एवं छात्रों  पर कातिलाना हमला हुआ है जो कि काफी निंदनीय है. जेएनयू के बाद अब डीयू को भी सामंती ताकते बदनाम करना चाहती है. उनके मन मंसूबों को हम कामयाब नहीं होने देंगे। देश में अराजकता का माहौल फैला हुआ है हमें जनवादी ताकतों को मजबूत करना होगा. शिक्षा का बजट बढ़ाने, शिक्षा का वैश्वीकरण, केंद्रीयकरण, भगवाकरण तथा छात्रों पर हो रहे हैं देशभर में हमलों के खिलाफ 3 मार्च को केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर दिल्ली में संसद मार्च किया जाएगा. देश भर से लाखों छात्र 3 मार्च को दिल्ली कूच करेगी, जिसमें एसएफआई दरभंगा जिला कमेटी भी शामिल होगी. 1 मार्च को दरभंगा से प्रतिनिधि साथी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सभा को अनिकेत, कृष्ण मुरारी, मोहम्मद गुल्फराज, रवि रंजन, निरज, मिथुन, प्रवीण, रौशन, अमरजीत ने भी संबोधित किया.

Share

Leave a Reply