Home मुख्य न्याय के मंदिर के सामने बीच सड़क पर पुलिस ने कैदी को जमकर पीटा।
मुख्य - August 25, 2016

न्याय के मंदिर के सामने बीच सड़क पर पुलिस ने कैदी को जमकर पीटा।

IMG_20160825_151536_314
दरभंगा। अभिषेक कुमार
न्यायालय को न्याय का मंदिर कहा जाता है और किसी अभियुक्त को सजा देने का अधिकार न्यायालय को होता है। पर आज न्यायालय गेट के सामने पुलिस वाले बीच चौराहे पर खुद एक अभियुक्त को सज़ा देते नज़र आए। दिन के करीब ढाई बजे कमतौल थाना की पुलिस एक कैदी को कोर्ट लेकर आई। कोर्ट का गेट बंद था। पुलिस उसे खुलवाने की प्रक्रिया में लगी थी कि तभी मौका देख कर कैदी लहेरियासराय बस स्टेंड की तरफ भागा। पुलिस तुरन्त उसके पीछे भागी और खदेड़ कर पकड़ लिया। उसे पकड़ कर लात जूतों से उसकी पिटाई शुरू कर दी फिर पुलिस जीप के पास लायी। पुलिस जीप में बैठते ही जीप के ड्राइवर ने लाठी से जमकर प्रहार किया अभियुक्त पर। अभियुक्त के नाक मुँह से खून निकल रहा था और पिटाई से बेहोश हो चूका था। फिर भी जीप में बैठाने के बाद भी पुलिस वाले उस पर अपना बल दिखाते रहे। लोगो की भीड़ जमा होते देख ड्राइवर जीप स्टार्ट कर तत्काल आगे बढ गया।

Share

Leave a Reply