
Home मुख्य टेनिस बाॅल क्रिकेट टुर्नामेन्ट के उद्घाटन मैच में दरभंगा ने मधुबनी को हराया। Voice of Darbhanga
टेनिस बाॅल क्रिकेट टुर्नामेन्ट के उद्घाटन मैच में दरभंगा ने मधुबनी को हराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुभंकरपुर स्थित बाबू साहब मैदान दरभंगा में लगातार 23वें वर्ष आयोजित पीसीसी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अथिति के रूप में जाले विधायक जिवेश मिश्रा ने नगर विधायक के साथ संयुक्त रूप से किया।उद्घाटन मैच शेखर ऐलेभन मधुबनी और अमित ऐलेभन दरभंगा के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम ने राजीव के शानदार 71रनों कि मदद से 122रन बनाए जिसके जबाव में दरभंगा की टीम ने इन्द्रजीत के पचासे और राजेश के ताबरतोड़ बल्लेबाजी के दम पर दो ओवर पहले ही जीत लिया ।प्रतियोगिता का आयोजन प्रमुख रूप से ईशनाथ मिश्रा, भाजपा के चर्चित युवा नेता बालेन्दु झा, अमित राय , अशोक महतो आदि करते हैं ।यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी बालेन्दु झा ने दी।

