
परीक्षा को लेकर बच्चों का सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : हायाघाट प्रखंड के आनन्दपुर उच्च विधालय के छात्रों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. प्रधानाध्यापिका के यह कहने पर की जो जिन छात्रों का ड्रेस नही है उसे परीक्षा में शामिल नही होने दिया जायेगा. जिसके बाद छात्र उग्र हो गये और विधालय के सामने दरभंगा बहेरी पथ को जाम कर हंगामा करने लगे। जाम की बजह से आनन्दपुर चौक पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी. स्थिति अनियंत्रित होते देख प्रधानाध्यापिका ने मजबूर हो छात्रों को परीक्षा में सामिल होने का आदेश दिया .

