
टीईटी एवं एसटीईटी शिक्षक धरना पर। Voice of Darbhanga

दरभंगा : समान काम के बदले समान बेतन के मांगो को लेकर टीइटी एवं एसटीइटी उत्तीर्ण शिक्षको ने समाहरणालय के धरनास्थल पर धरना एवं प्रर्दशन किया. साथ ही मुख्यमंत्री के नाम स्मारपत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष धन्नजय यादव ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यालय ने अस्थायी कर्मचारियों के हित में शिविल अपील संख्या 213/2013 में पारित आदेश दिनांक 26-10-2016, बिहार के पात्रताधारी नियोजित शिक्षक के हित में एक बड़ा फैसला है. उन्होंने कहा कि कर्मचारी स्थायी हो या अस्थायी एक जैसा काम करने वाला को कम बेतन नहीं दिया जा सकता. ऐसा करना अपमानजनक तो है ही साथ ही मानवीय गरिमा पर उठाराघात है. सभा को संबोधित करने वालो में अभिषेक कुमार भगत, प्रवीन नायक, प्रमोद मंडल, किरण कुमारी, सोनु कुमार साह, मो. ताजउद्दीन, राशिद अनवर, धन्नजय झा, दस्तगीर आलम, रिंकी कुमारी, सरिता कुमारी, संगीता कुमारी आदि है.

