
थानाध्यक्ष पर नाहक पिटाई का आरोप लगाते हुए एसएसपी से लगाई इन्साफ की गुहार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा पंचायत के ग्राम छोटी महुली निवासी समीद नदाफ की पुत्री शहज़ादी ख़ातून ने एसएसपी कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की है कि जाले थाना के बड़ा बाबू गत शुक्रवार 28 अक्टूबर को क़रीब शाम के 5 बजे पुलिस बल के साथ उनके घर पर आकर उसके पिता समीद से कहा के ये सरकारी ज़मीन पर तुम ने कब्ज़ा कर के घर बनाया हुआ है इस लिए तुम घर ख़ाली कर के यहाँ से चले जाओ। इस पर समीद ने कहा के ये हमारी खुद की ज़मीन है सर हम ज़मीन ख़ाली कर के कहाँ जाएँगे? उसके बाद समीद ने बड़ा बाबू से कहा के जनाब सरकार तो भूमिहीणों को बसने के लिए भूमि की व्यवस्था कराती है और आप हमें हमारी ज़मीन से ही उजाड़ने की धमकी दे रहे हैं, ये कहाँ का इंसाफ है। इस पर बड़ा बाबू का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और क़रीब 65 वर्षीय समीद को दनादन थप्पड़ रसीद दिया। उक्त स्थल पर समीद के बेटी शहज़ादी ख़ातून के साथ मोहल्ले के कई दूसरे लोग भी मौजूद थे। जाते जाते पुलिस ने दोबारा धमकाते हुए समीद से कहा के जल्दी घर ख़ाली करके यहाँ से चले जाओ। इस घटना से समीद और उसका परिवार बुरी तरह भयभीत है।
समीद की बेटी ने इस मामले में दरभंगा एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
क्या है मामला:
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समीद नदाफ का जिस तालाब के तट पर मकान है उस तालाब में छठ पर्व भी मनाया जाता है। पिछले वर्ष गांव के कुछ लोगों द्वारा जाले थाना में शिकायत की गई थी कि समीद के बने घर के कारण तालाब में छठ पर्व मानाने में परेशानी होती है और समीद ने सरकारी ज़मीन को कब्ज़ा करके घर बना रखा है। इसलिए इसे खाली करवाया जाए। तत्कालीन थाना प्रभारी ने स्थल की जाँच की जाँच के दौरान पुलिस ने समीद नदाफ से उसके घर की ज़मीन का कागज़ माँगा। समीद ने पुलिस को उस ज़मीन का कागज़ दिखाया जिसे देख कर तत्कालीन थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा था के समीद ने अपने खुद के ज़मीन पर ही घर बनाया है इसलिए इसे घर खाली करने की ज़रूरत नहीं। साथ ही कहा के आपलोगों को छठ पूजा करने के लिए पूरा तालाब खली पड़ा है आपलोग तालाब घाट पर पूजा पाठ जैसे करते आए हो वैसे ही कीजिये। साथ ही साथ चेतावनी भी दिया कि दोबारा ऐसी झूटी शिकायत नहीं होनी चाहिए। पर तत्कालीन थानाध्यक्ष के तबादले के बाद नये थानाध्यक्ष के आते ही फिर उन्ही लोगो द्वारा इसबार भी इसकी शिकायत की गयी थी।

