
स्थानीय लोगो ने खुद की अलाव की व्यवस्था। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लगातार चार दिन से बढ़ी ठंढ के वावजूद चौक चौराहों पर प्रशासन द्वारा अभीतक अलाव की व्यवस्था देखने को नही मिल रही है। इसकारण आज सुबह शहर के मिल्लत कॉलेज चौक पर स्थानीय लोगो ने खुद अलाव की व्यवस्था की। अलाव जलते देख उस रास्ते से गुजरने वाले लोग रुक कर अलाव का आनन्द उठाते नजर आये। स्थानीय लोगो ने बताया कि न जिला प्रशासन और न ही नगर निगम के द्वारा लकड़ी की व्यवस्था अभी तक की गयी। तब उनलोगों ने खुद लकड़ी खरीद कर अलाव जलाया।
सौ0- इम्तेयाज़ अहमद

