Home मुख्य व्यवसायी पुत्र का अपहरण करने आये अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 22, 2017

व्यवसायी पुत्र का अपहरण करने आये अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा। Voice of Darbhanga

 

 

IMG_20170122_221605

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के दोनार के निकट पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार से तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सोनकी की तरफ से दोनार की तरफ अपराधियों के आने की सूचना मिली थी जिसके बाद वाहनों की चेकिंग की जा रही रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये तीनो एक बाहर के व्यवसायी के पुत्र का अपहरण करने आये थे। व्यवसायी का पुत्र दरभंगा के किसी लॉज में रहकर पढाई करता है। ये सभी उसके मित्र ही बताये जाते हैं।पकड़ी गयी ऑल्टो कार BR32D 4042 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकड़े गये अपराधियों की पहचान बेनीपट्टी निवासी अविनाश कुमार पाठक, दीपक पाठक तथा सीतामढ़ी के रीगा निवासी आशुतोष कुमार उर्फ सत्यम कुमार मिश्र के रूप में की गयी है।

 

 

Share

Leave a Reply