
Home मुख्य बड़ी खबर: जिला राजद सोमवार को निकालेगा आक्रोश मार्च, बन्द में शामिल होने की घोषणा नही। Voice of Darbhanga
बड़ी खबर: जिला राजद सोमवार को निकालेगा आक्रोश मार्च, बन्द में शामिल होने की घोषणा नही। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नोटबन्दी के विरोध में विपक्षी दलों के बन्द के आह्वान पर नितीश कुमार के द्वारा बन्द का विरोध कर दिया गया। नितीश के इस कदम से राजद पशोपेश में पड़ गया। राजद के जिला प्रवक्ता राशिद जमाल ने प्रेस रिलीज जारी कर नोटबन्दी से आमजनों को हो रही परेशानी के विरोध में सोमवार को आक्रोश मार्च निकालने की घोषणा की। श्री जमाल ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे आक्रोश मार्च विभिन्न मार्गों से निकल कर समाहरणालय तक पहुंचेगा। पर राजद द्वारा बन्द में शामिल होने की कोई घोषणा नही की।

