Home मुख्य भाजपा के माइनॉरिटी सेल ने लिया हाविभौआर का जायजा। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 30, 2017

भाजपा के माइनॉरिटी सेल ने लिया हाविभौआर का जायजा। Voice of Darbhanga

IMG_20170501_044727

दरभंगा: बेनीपुर के हाविभौआर में गत 15-16 अप्रैल को हुए तनाव के बाद रविवार को भाजपा माइनॉरिटी सेल ने क्षेत्र में लोगो से मिलकर हालात का जायजा लिया। माइनॉरिटी सेल के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एडवोकेट तनवीरूल हसन ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर के निर्देश पर दरभंगा से उन्हें तथा आशापुर से नवी अहमद खां को हाविभौआर की स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाने की जिम्मेवारी मिली। उनकी टीम ने रिपोर्ट कलेक्ट किया है। हालात सामान्य हो रहे हैं। हरिपुर की मुखिया फिरोजा खातून (कुद्दुस मियां की पत्नी) अमन शांति के साथ समाज को एक रखना चाहती हैं। प्रशासन से नरमी की उम्मीद के साथ कोई केस मुकदमा नही चाहती हैं। हाविभौआर की मुखिया सुधीरा देवी अपने क्षेत्र को एकता का मिशाल बताती हैं। वे चाहती हैं कि आपसी सौहार्द कायम रहे। कोई केस मुकदमा न हो और जनप्रतिनिधि बैठ कर मामले को हल करें।

श्री हसन अपनी रिपोर्ट जल्द पार्टी को देंगे और उन्हें उम्मीद है कि इस रिपोर्ट पर शांति कायम रखने की पहल की जायेगी।

Share

Leave a Reply