
भाजपा का कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू। Voice of Darbhanga

दरभंगा । भाजपा का कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके भाजपा की विचारधारा से परिचित करवाने हेतु रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर में शुरू हुआ। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी बालेंदु झा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे आदर्शों को बता कर सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि देशभक्त भाजपा कार्यकर्ता बमाने की तैयारी शुरू की गयी है। इसी क्रम में रविवार को शहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने किया। नगर विधायक संजय सरावगी, जाले के विधायक जीवेश कुमार, विधान पार्षद अर्जुन सहनी व सुनील कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष हरि सहनी समेत कई नेता मौजूद थे। मौके पर इसमें शहरी विस क्षेत्र के सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सात सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। अलग-अलग विषयों पर केंद्रित प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय है। प्रत्येक सत्र के लिए डेढ़-डेढ़ घंटे की अवधि तय थी। विभिन्न सत्रों में प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, प्रदेश महामंत्री सूरजनंदन कुशवाहा, नगर विधायक संजय सरावगी, जाले के विधायक जीवेश कुमार, प्रदेश मंत्री नीलम सहनी ने अपने-अपने विषय के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन योग सत्र के तहत कार्यकर्ताओं को पार्टी कैडर के रूप में विकसित करने की पहल होगी। प्रशिक्षण में मेयर गौड़ी पासवान, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, दरभंगा नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साहु, लहेरियासराय अध्यक्ष विकास चौधरी व सदर अध्यक्ष रतन पासवान, राजू तिवारी, लक्ष्मण झुनझुनवाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, डॉ.मुरारी मोहन झा समेत कई नेता मौजूद थे।

