
भाजपा की प्रचंड जीत पर विजय दिवस का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से जीत तथा मणिपुर एवं गोवा में सफलता पूर्वक सरकार बनाने के उपलक्ष्य में आज जिला भाजपा ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत विजय दिवस कार्यक्रम मनाया। यह कार्यक्रम दिन के तीन बजे दोनार चौक पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलामंत्री अशोक नायक ने कहा कि मोदी जी एवं अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व के कारण मिली इस प्रचंड जीत केलिए हम सभी कार्यकर्ताओ की तरफ से उन्हें बधाई तथा मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अब बिहार की बारी है। बिहार को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाना है।
वहीँ युवा नेताओ एवं कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित झा ने अपने संबोधन में मोदी जी एवं अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व को भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से धन्यवाद दिया। साथ ही साथ यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं और नेताओं का हौसला भी बढ़ा है और युवा बूथ स्तर तक जाकर मेहनत करेंगे तथा 2019 में फिर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम में अमलेश झा, गौरी शंकर पासवान, आदित्य नारायण मन्ना, मनीष जयसवाल, बालेंदु झा, संजीव साह आदि सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

