
भाजपा की टीम ने मुरिया कांड में घायलों का लिया जायजा।

दरभंगा। घनश्याम झा
भारतीय जनता पार्टी की जिला की एक टीम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व मे मुरिया मे जन्माष्टमी मुर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट मे घायल हुए लोगो से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। घटना में घायल रामबाबू सहनी, दीपक सहनी, गौतम सहनी, दीपक साह आदि ने अपना इलाज़ डीएमसीएच में कराया। स्थानीय लोगों के कथनानुसार भालपट्टी ओपी थाना प्रभारी की भी भूमिका संदेह के घेरे में बताया गया।जिलामंत्री अशोक नायक ने बताया कि कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और विसर्जन पुलिस की देख रख में होना था फिर भी पुलिस की निष्क्रियता से घटना घटी। विवाद का मुख्य कारण एक दिन पूर्व आर्केस्ट्रा में आये कलाकारों से बदतमीजी का विरोध करना था। लोगों ने बताया कि पहले से घात लगाये कुछ उपद्रवियों ने जुलुस मे शामिल युवको और महिलाओ पर राँड, फट्टा, चाकु आदि से प्रहार कर दिया। इस प्रहार से कई श्रद्धालु जख्मी हो गये। हमलावर मे पहले से ही जुलुस पर हमला करने की पूर्व योजना बना रखे थे। हमला करने वाले में मोहम्मद सद्दाम एवं सगीर सहित आठ दस व्यक्ति का नाम बताया जा रहा है। थाना को बार बार मोबाइल से सूचना दी जा रही थी पर पुलिस काफी देर से पहुंची।
टीम मे जिला वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर एवं जिलामंत्री अशोक नायक के साथ साथ संजीव साह , सदर मंडल अध्यक्ष केदार साह , मनीगाछी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा , मनीगाछी भाजयुमो अध्यक्ष राधावल्लभ झा , ब्रजेश सिहं राठौर , रालोसपा के पुर्व प्रदेश सचिव चंदन कुमार इत्यादि भी पमौजूद थे।

