
भाजपा का तिरंगा जुलुस।

जाले : जाले विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा जुलुस पहुंचते ही भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर स्वागत किया. बताते चले कि भारतीय जनता पार्टी के सभी संसदीय क्षेत्र में 70वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा पखबारा मनाई जा रही है, जिसके तहत मधुबनी संसदीय क्षेत्र के संसद हुकुमदेव नारायण यादव के नेतृत्व में जाले विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पथ 75 के घोघराहा चट्टी में तिरंगा यात्रा जुलुस को पहुंचते ही, जाले के विधायक जीवेश कुमार की उपस्थिति में मण्डल अध्यक्ष विनय कुमार झा के नेतृत्व में क्षेत्र पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व बन्दे मातरम के गगनभेदी नारा के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, जो सहसपुर, जोगियारा, आदि गाँवो से होकर जाले प्रखण्ड कार्यालय पहुंचे, जहाँ संसद हुकुमदेव नारायण यादव व विधायक जीवेश कुमार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के शिलापट्ट पर माल्यार्पण किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित देश के वीर शहीदो की मूर्तियो में महाराणाप्रताप, शिवजी, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद आदि के आदमकद, मूर्तियों पर माल्यार्पण कर नमन किया. तिरंगा यात्रा जाले गांधी चौक पहुंच कर वहाँ अवस्थित महात्मा गांधी के मूर्ति पर संसद व विधायक ने माल्यार्पण की. पुन: यह यात्रा प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित शहीद स्थल पर पहुंच शहीदवेदि पर पुष्पांजलि अर्पित की व शहीद प्रदीप ठाकुर व बिलट दरजी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर सिंहवाड़ा प्रखंड के संहपुर में तिरंगा यात्रा प्रवेश की.

