
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने गैस एजेंसी का लिया जायजा।
दरभंगा: एलपीजी गैस की आपूर्ति में अफरातफरी के बीच गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उमाशंकर दास ने दूसरे दिन नगर परिषद क्षेत्र जाले स्थित भारत पेट्रोलियम एलपीजी वितरक देवी मां गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।कार्यालय काउंटरों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। एजेंसी स्वामी सोमेश मेहता व सहकर्मी उपभोक्ताओं को समझाने में जुटे रहे। मेहता ने बीओपीओ को बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है तथा अधिकतम वितरण के लिए प्रयास जारी हैं।उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग में कठिनाइयों का हवाला देते हुए भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस तैनाती की मांग की। मेहता ने सूचित किया कि शुक्रवार को एक ट्रक गैस पहुंचने वाला है। भारी भीड़ के बावजूद बीओपीओ संतुष्ट नजर आए।

