Home मुख्य अलीनगर में बीपीएल कनेक्शन वाले को गैस एजेंसी कर रही है अपमानित! Voice of Darbhanga
मुख्य - January 25, 2017

अलीनगर में बीपीएल कनेक्शन वाले को गैस एजेंसी कर रही है अपमानित! Voice of Darbhanga

IMG_20170125_155439

दरभंगा : अलीनगर प्रखंड अंतर्गत भारत गैस के कार्यलय में बीपीएल कनेक्शन धारियों को अपमानित करने का मामला सामने आया है। यहाँ किसी कमी को अगर कोई सुधार करवाने पहुँचता है तो उससे पहले पूछा जाता है आप एपीएल कनेक्शन वाले हैं या बीपीएल कनेक्शन वाले? अगर बी पी एल वाले हैं तो बहर जाइये जब समय रहेगा बुला लेंगे अभी समय नहीं है। इस तरह का बर्ताव किया जाता हैं भारत गैस कार्यालय अलीनगर में।अपने प्रधान मंत्री उज्जवल योजना वाले गैस कनेक्शन पर गलत हुए बैंक खाता नंबर को सुधार करवाने गई जुइया खातून ने बताया कि मुझे कार्यालय से बाहर रहने को कहा गया जब मैने पूछा की कितना समय लगेगया तब कहा गया कि कोई ठीक नहीं है 2 घंटा भी लग सकता है और पूरा दिन भी। इस तरह गरीब तबक़े के लोगों का हर जगह इसी तरह अपमान किया जाता है ! साथ कहा गया कि आपको जैसा बोल रहे हैं वैसा कीजिये नहीं तो अपने घर जाइये ! संतोला खातून मेरे पासबुक पर जो मोबाइल नंबर है वो किसी कारण खो गया है जब में दूसरा नंबर देने बोली तो कहा गया कि उसी नंबर को फिर से चालू करवालो दूसरा नंबर नहीं डाला जाता है! गरीब परिवार के लोगों के साथ इसी तरह का सुलुक़ करते हैं भारत गैस अलीनगर के कर्मचारी! जिस तरह प्रधान मंत्री गाँव की गरीब महिलाओं को सम्मान दे रहें हैं उसी तरह उनका अपमान भी किया जा रहा  है।

Share

Leave a Reply