
बैंक के कैश भान से भारी मात्रा में शराब धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शराबबंदी के बाद से दरभंगा में शराब आना रुक नही रहा है। अब इमरजेंसी सेवा केलिये उपयोग होने वाले वाहनों से भी शराब की सप्लाई होने लगी है। आज दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने बेंता ओपी के निकट पंजाब नेशनल बैंक के कैश भान से 165 लीटर हरियाणा निर्मित रॉयल स्टैग की बोतल बरामद की। पुलिस ने भान को जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। हलांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैश भान नकली होने की बात सामने आ रही है।

