
केंद्र सरकार के विरुद्ध बढ़ा जनआक्रोश: माकपा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: माकपा की ओर से 22 अक्टूबर को पोलो मैदान में होने वाले बिहार राज्य सांगठनिक सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को खादी भंडार परिसर ¨सहवाड़ा व कंसी में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर माकपा केंद्रीय परिषद सदस्य विजय कांत ठाकुर ने कहा कि तीन दिवसीय प्रोग्राम में विभिन्न प्रदेश के 325 पार्टी नेता व प्रतिनिधि भाग लेंगे। आमसभा को माकपा के सिद्धांतकार पूर्व महासचिव प्रकाश करात, एस रामचंद्र, सांसद हन्नान मौला, सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा मिथिलांचल वामपंथ का गढ़ रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीति से आमजन में आक्रोश है। सिंहवाड़ा में अंचल सचिव महेश दूबे व कंसी में जनौस के जिला सचिव दिलीप भगत की अध्यक्षता में आयोजित सभा में माकपा जिला सचिव मंटू ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। गरीब हितैषी कार्य की समीक्षा कर सरकार को चेतावनी दी जाएगी। मुखिया सुधीर कांत मिश्र ने कहा कि जनसमस्या को लेकर आंदोलन तेज करने की जरूरत है। मौके पर गणेश ठाकुर, लालबाबू पासवान, अरुण तिवारी, संजीव तिवारी, पूर्व सरपंच कामेश्वर भगत, कामिनी देवी, सज्जन राय सहित अन्य मौजूद थे।

