
नोटबंदी पर आइसा ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा : आइसा दरभंगा जिला संयोजन समिति के तत्वावधान में इनकम टैक्स चौराहा पर मोदी सरकार द्वारा नोट बंदी के खिलाफ मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन के बाद सभा की अध्यक्षता आइसा राज्य कार्यकारणी सदस्य बिशाल माझी ने किया. सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कालाधन खत्म करने के नाम पर 500, 1000 का नोट बंद किए है उससे आम लोग परेशान हो रहे है. अभी तक लगभग 30 लोगो की मौत हो चुकी है. नोट बंदी के खिलाफ में भाकपा (माले) के आवाहन पर 15 से 21 नवम्बर को विरोध दिवस के आज अंतिम दिन हमलोगो ने देश के प्रधान मंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया है.
पुतला दहन में आइसा के राज्य कार्यकारणी सदस्य मयंक कुमार, दिलीप कुमार, प्रिंस कुमार कर्ण, गौतम कुमार चौधरी शामिल थे.

