Home मुख्य समारोह पूर्वक मनाया गया विद्यापति पुस्कालय का स्थापना दिवस समारोह। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 27, 2016

समारोह पूर्वक मनाया गया विद्यापति पुस्कालय का स्थापना दिवस समारोह। Voice of Darbhanga

img-20161127-wa0202

दरभंगा: ई पुस्तकालय के दौर मे जहाँ लोग किताबों से दूर होते चले जा रहे हैं वहीं शहर मे होते हुए भी ग्रामीण वातावरण बनाए यह पुस्तकालय युवाओं को जोड़कर रखने मे अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
उक्त बातें आज शुभंकरपुर दरभंगा स्थित विद्यापति पुस्तकालय के 42वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि साहित्यकार व पत्रकार मणिकांत झा ने कही। उन्होने कहा कि यह पुस्तकालय ज्ञान का दीप तो जलाता ही है साथ ही समाज को एक सूत्र मे बाँधने का कार्य भी करता है । इस अवसर पर उन्होने अपनी लिखी मणि शृंखला की सभी पुस्तकों के अतिरिक्त कई अन्य पुस्तकें भी पुस्तकालय को समर्पित किया। रमण कुमार झा की अध्यक्षता मे आयोजित इस समारोह मे वक्ताओं ने पुस्तकालय के संरक्षण के संबंध मे विचार व्यक्त किए।
स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पुस्तकालय मे 42 दीपों को प्रज्ज्वलित कर केक काटा गया। इस अवसर पर पुस्तकालय के अध्यक्ष माधव कुमार मुन्ना , उपाध्यक्ष बालेंदु झा ,संतोष कुमार झा , सचिव ब्रजेश गुंजन , कोषाध्यक्ष अमित , राकेश कुमार,  मोनू झा, विकास, धीरज, बंटी , रिंकू , साहेब कुमार ठाकुर , संतोष चौधरी सहित अनेक युवक उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply