
मुख्यमंत्री का सात निश्चय सिवाय धोखा के और कुछ नही : नित्यानंद। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीया जनता पार्टी के हार के बाद यह तय हो गया था कि बिहार भाजपा में बदलाव होना है. भाजपा ने मंगल पांडे को हटाकर उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय के हाथों भाजपा नेतृत्व सौंप दिया है. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे श्री राय ने कहा कि भाजपा को बिहार में इस ऊंचाई तक पहुंचाने में सभी अध्यक्षों ने परिश्रम किया है और सभी कार्यकर्ताओं ने अपना तन-मन-धन झोंका है. उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत कैश-लैश होना सममुच आसान नहीं है, लेकिन इसकी सुरूआज हो गई है. कैश-लेश समाज बनाने का दायित्व केवल केन्द्र सरकार की जिम्मेवारी नहीं है. राज्य सरकार और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का इसमें योगदान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेवारी मुझे सौंपी गई है. पार्टी के वरिष्ट नेताओं के मार्गदर्शन और समर्पित कार्यकर्ताओं के सहारे दायित्व को पूरा करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों को धोखा बताते हुए कहा कि राज्य सरकार एक भी निश्चय का नाम बताए जिस में केन्द्र सरकार का पैसा नहीं लगा हो. उन्होंने कहा कि आज राज्य में लूट-अपहरण, दुष्कर्म, भ्रष्चार बढ़ गया है. मौजूदा सरकार बिहार विधानसभा चुनाव में लोगों को गुमराह कर सत्ता में आयी. कमला नेहरू पुस्तकालय में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक जीवेश मिश्र, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, अशोक यादव, हरि सहनी, गोपाल जी ठाकुर, अशोक नायक, प्रदीप ठाकुर, बालेंदु झा, रजनीश झा, घनश्याम झा, अमलेश झा आदित्य नारायण मन्ना समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

