
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोह लिया सबका मन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना अंतर्गत पिंडारुछ के पीडीएस भवन में स्थानीय पांचजन्य पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक कन्या व बेसिक स्कूल के दलित एवं पिछड़े बच्चों की कला सांस्कृतिक प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोह लिया। कुछ दिन पहले तक जिन बच्चों को ठीक से हिंदी-अंग्रेजी बोलना-लिखना-पढ़ना नहीं आता था, उनके द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान, सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर संक्षिप्त भाषण सहित कई अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति देख सभी के चेहरे खिले गए।
मौके पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी, कमिश्नर आरके खंडेलवाल, डीडीसी विवेकानंद झा, एसडीओ डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह, डीपीओ सर्व शिक्षा रजनीकांत प्रवीण, भुदान यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष शुभ मूर्ति सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधान संतोष कुमारी ने किया। वहीं प्रथम पुरस्कार शिवानी, द्वितीय दिलखुश और तृतीय साजन चौधरी को दिया गया । मौके पर सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।. इस अवसर पर स्वयंसेवक प्रभात कुमार झा, संगीता झा, रीता ठाकुर, नेहा,रीतेश, शिखा, प्रिया, प्रज्ञा, मनीषा, मंजू, अंजलि, मेधा सहित कई पंचायत प्रतिनिधि व दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

