Home मुख्य कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों केलिए सम्मान सभा।
मुख्य - September 18, 2016

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों केलिए सम्मान सभा।

img_20160919_043607_228

दरभंगा । सबसे अच्छा सबसे तेज और सक्षम तरीका सबसे नीचे से उपर की ओर निर्माण करना है। प्रत्येक गांव को एक आत्मनिर्भर गणतंत्र बनाना है। गांधी जी के उक्त कथन को रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कुणाल बनर्जी ने दोहराया। उन्होंने कहा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का उद्देश्य पंचायतों और स्थानीय निकायों के चुने हुए जन प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को उभारना है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बिहार प्रभारी जनक कुशवाहा ने कहा कि हमारा मकसद सत्ता का विकेन्द्रीकरण, हस्तांतरण औश्र सशक्तिकरण का पैरवी करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्व.राजीव गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने की अपील की। इससे पहले पंचायतों से चुनकर आए कांग्रेसी विचारधारा के जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इनमें जिला परिषद उपाध्यक्षा ललिता झा, इंद्रा झा, जिला पार्षद उग्रनारायण झा, राम कुमार झा, मुखिया जीशान फारुकी, अनिल कुमार चौधरी, हितेश्वर राय, मधुकांत झा, सरपंच कैलाश चौधरी, हीरा कुमार आदि शामिल थे। जिला के संगठन संयोजक अच्युतानंद ठाकुर ने कहा कि अपने अधिकार के लिए पंचायत में जागरूकता लाएं। उपाध्यक्ष मो. असलम ने कहा कि जिला कोर्डिनेटर प्रखंड से लेकर पंचायत तक टीम बनाकर वार्ड सदस्य के रूप में अपने अधिकार से लोगों को अवगत कराएंगे। समारोह को राम नारायण झा, पालन चौधरी, अरुण कुमार झा, गणेश सिंह, नन्द कुमार चौधरी, प्रो. शिव नारायण पासवान, रतिकांत झा, शिव शंकर झा, पूनम झा, संदीप शेखर झा, विजय कुमार सिंह, रमेश चन्द्र यादव, रामचंद्र यादव, रमेश ठाकुर, कन्हैया झा, परमानंद झा, नरेश ठाकुर, हशमत अली अंसारी, जयशंकर प्रसाद चौधरी, नारायण जी झा आदि ने भी संबोधित किया।

Share

Leave a Reply