
भारतीय मूल की इंग्लैंड में रहने वाली दंपति ने बच्ची को लिया गोद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संसथान दरभंगा के माध्यम से आज एक विदेशी मूल निवासी हरमन कौर को एक बच्ची को गोद लिया। इस अवसर पर दरभंगा के जिलाअधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह सहित कई गण्यमान लोग उपस्थित थे । हरमन कौर का पैतृक गांव चंडीगढ़ है और वर्तमान में अपने पति कुल्जिन्दर खेला के साथ इंग्लैण्ड में रह रही है । हरमन कौर इंग्लैण्ड में कॉस्मेटिक डिजायनर का काम करती है और उनके पति इंग्लैण्ड में ही बीबीसी न्यूज़ में कार्यरत है। हरमन कौर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी शादी 15 वर्ष पहले हुई थी और अब तक संतान का सुख नही मिला तब जाकर दो वर्ष पहले कारा के माध्यम से बच्चे की तलाश शुरू की और आज हमें कामयाबी मिली । वही दरभंगा के जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि दरभंगा का यह पहला मौका है जब किसी विदेशी दाम्पत्य ने यहां आकर बच्चे को गोद लिया है और हमलोगों गोद के बाद भी दो वर्षों तक बच्चो पर नजर रखेगे।

