Home मुख्य दलित उत्पीड़न के विरूद्ध माकपा का धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 2, 2016

दलित उत्पीड़न के विरूद्ध माकपा का धरना। Voice of Darbhanga

img_20161202_212559_990

दरभंगा : दलित सोशनमुक्ति मोर्चा कि ओर से आज दलित उत्पीड़न के विरूद्ध समाहरणालय पर धरना दिया गया. धरना के बाद छ: सूत्री मांग पत्र प्रशासन को सौंपा गया. धरना घनश्यामपुर प्रखंड के कोर्थू गांव में दलितों के घरों को उजारने और जलाने वालो में बनाए गए अभियुक्तों कि गिरफ्तारी के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ितों को मकान और सामुहिक जुर्माना लगाने कि मांग कि गई थी. धरना का नेतृत्व दलित सोशनमुक्त मंच के राज्य संयोजक श्याम भारती, माकपा के पूर्व राज्य सचिव विजयकांत ठाकुर, किसानाससभा के अध्यक्ष ललन चौधरी, माकपा के जिलामंत्री मंटु ठाकुर, शत्रुघन पासवान, मो. कलाम, दिलीप भगत मौजूद थे. धरनास्थन पर गांव के पीड़ित दयाशंकर पासवान, हिरा पासवान, गंगा पासवान, राजेन्द्र पासवान, भिखन पासवान, पचकौरी पासवान, सुगनी देवी और चानो देवी ने अपनी व्थाकथा सुनाई उनलोगों ने कहा कि सुबह 7 बजे पर्चा वाली जमीन पर 25-30 कि संख्या में आये लोगों ने आधा दर्जन लोगों पर हमला बोल कर घायल कर दिया. घायल दलित पीएचसी बिरौल में भर्ती कराएं गए जिसके बाद उन्होंने डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

Share

Leave a Reply