
दिन दहाड़े चेन छीनने वाले को लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दिन दहाड़े चट्टी चौक पास एक महिला से गले का चेन छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने दौराकर पकड़ा और उसे लहेरियासराय पुलिस के हवाले कर दिया. इस बीच युवक की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि सोमवार को करीब तीन बजे बाबू साहेब कॉलोनी के रहने वाले रामसुन्दर पाठक की 70 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी अपनी बेटी के साथ रिक्सा से बस स्टैंड जा रही थी. इसी बीच पीछे से उनके गले से किसी ने चैन छीनकर लहेरियासराय स्टेशन की तरफ भागने की कोशिश की. हल्ला करने पर युवक को लोगों ने धर दबोचा. उसकी पहचान थलवारा के जयकांत मिश्र के पुत्र मोहन मिश्र के रूप में हुई है. बताया जाता है कि यह कुछ ही दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था. पुलिस इसके अपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है.

