Home मुख्य डीलर द्वारा राशन गबन सहित विभिन्न मांगों को लेकर माले का प्रदर्शन।
मुख्य - September 5, 2016

डीलर द्वारा राशन गबन सहित विभिन्न मांगों को लेकर माले का प्रदर्शन।

IMG-20160905-WA0026

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के भाकपा(माले) योगियारा-कुशोथर कमिटी के बैनर तले आज  बहादुरपुर प्रखंड पर पंचायत के डीलर मनोज मिश्रा पर राशन के गबन करने के खिलाफ व वर्षो से बसे ज़मीन का पर्चा देने, जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने, बिजली बिल में सुधार करने, डीजल अनुदान वितरण करने आदि सवाल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व माले प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, दामोदर पासवान, गणेश महतो, हरी पासवान व जीवछ कमती ने किया। प्रदर्शन कारियों से बीडीओ, सीओ, एम ओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी से वार्ता होने पर उचित करवाई का आश्वासन मिला।

Share

Leave a Reply