
सड़क हादसे में महिला की मौत। Voice of Darbhanga
दरभंगा: सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली बिंदा देवी की मौत टाटा 407 के ठोकर से हो गई. बताया जाता है कि 70 वर्षीय बिंदा देवी अपने घर जाने के क्रम में एनएच 57 पर खड़ी होकर टेम्पो की प्रतिक्षा कर रही थी. इसी बीच दरभंगा से सकरी की ओर आ रही टाटा 407 बीरआर06 जीए 3467 के सतुलन खो देने की वजह से महिला को कुचलते हुए 10 फिट गढ्ढे में जा गिरी. महिला की मौत मौके पर ही हो गई. दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर संड़क को दो घंटे से अधिक समय तक जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों परफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई. सीओ राजीव रंजन, विडियों विभू विवेक, थानाध्यक्ष एस एन गुप्ता ने वहां पर पहुंच कर तत्काल परिजनों को अंत्येष्ठी योजना के तहत तीन हजार पारिवारिक लाभ व 20 हजार रूपये का चेक दिया. मौके पर मुखिया आजाद साह, राजेश पासवान समेत कई लोग मौजूद थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक फरार है, लेकिन वाहन को जप्त कर मुकदमा किया गया है.

