
बिजली की लचर व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन का निर्णय।

लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर आंदोलन का ऐलान
दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में जर्जर ट्रांसफार्मर व तार के साथ पोल बदलने की मांग को लेकर कुशेश्वरस्थान के बिजली उपभोक्ता चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. स्थानीय वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में कुशेश्वरस्थान विकास समिति के अध्यक्ष रामशंकर पोद्दार की अध्यक्षता में उपभोक्ताओं की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया. प्रथम चरण में 26 अगस्त को मशाल जुलुस, 29 अगस्त को बाजार बंद व प्रखंड कार्यालय पर धरना और 7 सितम्बर को कुशेश्वरस्थान-बिरौल मुख्य मार्ग को जाम करने का निर्णय लिया गया. बैठक में विशेश्वर साह, गिरधारी कानोडिया, शत्रुध्न पासवान, अशोक आनंद, प्रशांत पासवान, भगवान लाल, जीवछ लाल, चिंकु अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

