Home मुख्य जमीनी विवाद गोली मारकर किया जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 19, 2017

जमीनी विवाद गोली मारकर किया जख्मी। Voice of Darbhanga

IMG_20170319_175229

दरभंगा : अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर पंचायत स्थित कमला नदी ब्लैताघाट के निकट बीती रात पत्नी सहित तीन बच्चों के साथ सो रहे धनिक लाल यादव उर्फ सरदार को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को तुरंत आनन-फानन में अलीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों के द्वारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नाजुक स्थित को देखते हुए उसे शहर के डीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना स्थल से गोली के दो खोखे मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद पुलिस रात्रि गस्ती अलीनगर से पकड़ी की तरफ जा रही थी, उसी समय पुलिस को आसपास के परोसी एवं घरवालों ने पुलिस की गाड़ी को रोकने का प्रयास भी किया गया, परंतु पुलिस नही रूकी.

घटना को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने अलीनगर/दरभंगा मुख्यमार्ग को जाम कर दिया. वहीं क्षेत्रीय विधायक सह वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ग्रामीणों को कार्रवाई के आश्वासन देने के बाद जाम को खुलवाया. मौके पर पहुंचे बहेड़ा  इंस्पेक्टर राम लायक राम ने घायल धनिकलाल यादव उर्फ सरदार की पत्नी लीला देवी से फर्द ब्यान दर्ज करवाया.

घटना को लेकर घायल धनिक की पत्नी ने कहा कि उसके ससुर रामबहादुर की दो शादी हुई है, जिसमें पहली पत्नी से एक मात्र धनिकलाल यादव जबकि दूसरी पत्नी से तीन पुत्र पहला पुत्र विष्णुदेव( 35) दूसरा व्रह्मदेव (32)जबकि तीसरा पुत्र विद्यानन्द (25) है.

पिछले कई वर्षों से भाईयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कोर्ट ने फैसले में दोनों घर के पुत्र को आधा आधा हिस्सा देने का फैसला सुनाया. परंतु दूसरे घर के पुत्र ने इसको न मानते हुए जमीन को 06 भागों में बांटने को कहा तभी से दोनों घर के पुत्र में लगातार मामला फंसता रहा.

Share

Leave a Reply