
जिलाधिकारी ने किया तीन दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: तीन दिवसीय पर्यावरण एंव वन विभाग प्रायोजित जिला खेल महोत्सव का उद्घाटन गुरूवार को जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के द्वारा शहर के नेहरू स्टेडियम में किया गया. खेल महोत्सव में कुल 38 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया. जिसमें ब्रिलियेंट पब्लिक स्कूल सोनकी, बहेड़ा पब्लिक स्कूल बहेड़ा, शफी मुस्लिम हाई स्कूल लहेरियासराय इत्यादि टीमें सम्मलित हुई.
महोत्सव में 100,200,400 मीटर रेस प्रतियोगिता, कब्डी, पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया. जिला खेल संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव 11 दिसम्बर तक चलेगा. जिसमें जिले के 38 विद्दालयों की टीमों ने भाग लिया. मौके पर एसडीओ गजेन्द्र प्रसाद सिंह, पर्यावरण विभाग के राम कुमार झा, जिला खेल संघ के जावेद अनवर, प्रदीप गुप्ता,उमर खान,दिलीप भगत सहित जिले से आए विभिन्न स्कूलों के व्यवस्थापक मौजूद थे.

