
जिलाधिकारी ने दिया टीडीएस नही जमा करने वाले पंचायतों पर कानूनी कारवाई का आदेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने टीडीएस जमा नहीं करने वाले पंचायतों के विरूद्ध कानूनी कारवाई करने का आदेश दिया है. अतिरिक्त संसाधन एवं राजस्व संबंधित बैठक में खुलासा हुआ कि 29 पंचायतों से टीडीएस मद में मिले चेक कैश नहीं हो पाया. साथ ही जिला के लगभग 30 प्रतिशत पंचायतों में टीडीएस की राशि जमा ही नहीं की. पंचायतों के उदासीनता को देखते हुए इन सभी पंचायतों को नोटिस देते हुए इनके विरूद्ध कानूनी कारवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया. ऐसा ही ईट भट्ठा के संबंध में आकड़ा आया. जिसमें 256 ईट भट्ठा में से 71 ईट भट्टा संचालकों ने टैक्स जमा ही नहीं किया. ऐसे संचालकों के विरूद्ध नोटिस देते हुए विलम्ब शुल्क के साथ 30 जून तक टैक्स जमा करें. अन्यथा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. माप तोल निरीक्षकों को दुकानों में छापामारी करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया. जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारियों को एक बार फिर दोहराया कि आरटीपीएस सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता में है. अत: इसमें किसी भी तरह की कोताहि बार्दास्त नहीं की जाएगी. बैठक में संबंध अधिकारी के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार मौजूद थे.

