Home मुख्य जिले के थौक किरासन दुकानों की होगी जांच : जिलाधिकारी
मुख्य - August 23, 2016

जिले के थौक किरासन दुकानों की होगी जांच : जिलाधिकारी

FB_IMG_1470242207485

दरभंगा : जिले में लीक से उतर चुके आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने नकेल कसना शुरू किया है. इसी कड़ी में उन्होंने जिला के थौक किरासन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच कराने का आदेश दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठानों की जांच करेंगे. जिलाधिकारी आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला आपूर्ति टास्कफोर्स की बैठक में समीक्षा कर रहे थे. जनवितरण प्रणाली की दुकानों की अब तक किये गये निरीक्षण कार्य पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई. हुआ यूं कि समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी को जानकारी मिली कि निरीक्षण लक्ष्य से कम है और अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर प्रतिवेदन भेजते हैं. जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई. जिलाधिकारी ने होटल, रेस्टोरेंट और धावा में घरेलू गैस के उपयोग को पूरी तरह बंद कराने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि होटल मालिकों से प्रतिमाह व्यवसायी गैस कनेक्सन की खपत का रिपोर्ट मांगा है, ताकि यह पता चल सके कि कहां से और किन विक्रेता से वे गैस खरीदते हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि उज्ज्वला गैस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्सन दिया जाना है. गैस कनेक्सन के साथ सिलेंडर एवं चुल्हा पर आने वाला खर्च सब्सिडी से गैस कम्पनी प्राप्त कर लेती है. इस प्रकार शुन्य राशि से गैस कनेक्सन प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने इस योजना का प्रचार फ्लैक्स के जरिए गैस कम्पनी के विक्रेता को दिया. इसी तरह जिलाधिकारी ने ससमय अनाज का उठाव और वितरण सुनिश्चित करने के निदेश दिये. उन्होंने कहा कि जिला स्तर से टीम बनाकर जांच की जायेगी कि गोदाम से उठने वाला अनाज पीडीएस दुकानों पर पहुंचता है कि नहीं. जिलाधिकारी ने पंचायतवार अनाज और किरासन वितरण की समीक्षा करने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, गजेन्द्र प्रसाद सिंह, बेनीपुर अमित कुमार, बिरौल मो. सफीक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामबाबू, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी और विक्रेता मौजूद थे.

Share

Leave a Reply