
दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन। Voice of Darbhanga
केवंटी: खिरमा-पथरा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण हॉल में टोला सेवक व तालिमी मरकज शिक्षा स्वयं सेवकों का शुरू कमाल मैन्युल आधारित दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ।
दूसरे दिन के आरपी व प्रशिक्षिका उमा भारती व प्रशिक्षक मो. इमतेयाज ने टोला सेवकों व तालिमी मरकज शिक्षा स्वयं सेवकों को बच्चों को दिए जानेवाले शिक्षा के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
मौके पर बीआरपी डॉ जितेन्द्र राम, मो. इकबाल, प्रखंड समन्वयक रंजीत यादव, लेखापाल जगदीप पासवान आदि मौजूद थे।

