
मृतक के परिवार दस लाख देने और सनहपुर में थाना बनाने की विधायक ने की मांग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंघवाड़ा थानाक्षेत्र के कटका में बीती रात हुई डकैती के बाद स्थानीय भाजपा विधायक जीबेश कुमार ने खुद पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। डकैतों द्वारा बम फेंकने से मारे गए सिविल कोर्ट के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के परिवार को अलग से दस लाख मुआवजा और सनहपुर के श्याम चौक पर थाना बनाने की मांग स्थानीय जाले विधानसभा के विधायक जीबेश कुमार ने सरकर से की है। श्री कुमार ने कहा कि सिंघवाड़ा थाना से कटका की दुरी 22 किमी है और यहां आसपास का क्षेत्र चार थानों के दवाब में रहता है जिस कारण पुलिस यह तय करने में ही लगी रह जाती है कि यह किसके थाने क्षेत्र में आता है और अपराधी तबतक बॉर्डर पार कर नेपाल निकल जाते हैं। पुलिस बल कम होने और बॉर्डर एरिया होने के कारण सिंघवाड़ा थाना की गश्ती भी इस तरफ कम होने की बात भी बताते हुए विधायक श्री कुमार ने बताया कि पहले सनहपुर में पुलिस पिकेट था जिसे पंचायत चुनाव के बाद खत्म कर दिया गया। जाले विधानसभा 39 पंचायतों का एक बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। इसमें एक और थाना निश्चित रूप से आवश्यक है और इसकी मांग में विधानसभा में भी उठाएंगे।
साथ ही साथ विधायक श्री कुमार ने बताया कि बगल में सनहपुर फीडर है जो रात में 12 बजे बन्द करके सो जाता जो कभी अक्सर सुबह पांच बजे तक बन्द रहता है। यह भी एक बड़ी लापरवाही है। विधायक ने पुलिस पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि पुलिस तो उलटे पीड़ित पर ही मुकदमा कर के फसाती है जिसका ताजा उदाहरण भड़वाड़ा गहबर कॉन्ड में जनप्रतिनिधियों पर हुए झूठे मुकदमे को बताया।

