Home मुख्य बाप ने किया चारा घोटाला तो बेटा किया मिट्टी घोटाला: सुशील मोदी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 6, 2017

बाप ने किया चारा घोटाला तो बेटा किया मिट्टी घोटाला: सुशील मोदी। Voice of Darbhanga

IMG_20170406_204221

दरभंगा: बीजेपी के स्थापना दिवस पर दरभंगा पहुचे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और लालू यादव पर जमकर कटाक्ष किया। एकतरफ जहाँ नितीश कुमार को घोटालेबाज़ की सरकार कहा, वहीं लालू पर तंज करते हुए कहा की बाप ने किया चारा घोटाला तो बेटा ने किया मिट्टी घोटाला। श्री मोदी ने सवालिया लहज़े में कहा लालू गरीब और एक चपरासी का बेटा तो 100 करोड़ मॉल और पटना में दो एकड़ जमीन कैसे! इतना ही नहीं मोदी अपने ऊपर हुए एक मानहानि केस में नितीश कुमार के एक मंत्री की औकात बताते हुए कहा की मानहानि उसकी होती है जिसकी की इज़्ज़त हो। मंत्री पर एक बार फिर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उस मंत्री को शराब और नगदी रुपये के साथ सेना के जवान ने रंगे हाथ पकड़ा और जमकर धुलाई की थी। वही मंत्री एक हीरा व्यापारी से रंगदारी मांगने पहुच गए थे। लालू और नितीश सरकार पर हमलावर हुए मोदी ने कहा बीजेपी की जमकर की तारीफ़ करते हुए कहा की देश की 60 प्रतिशत जनसंख्या पर आज बीजेपी का शासन है। कंग्रेस पुरे देश से सिमट कर मात्र पांच राज्य में आ गयी। वहीँ बिहार सरकार डेढ़ वर्ष में सिर्फ घोटाले ही घोटाले हुए है , टॉपर घोटाला , पर्चा लीक घोटाला , बहाली घोटाला , मिट्टी घोटाला हुआ। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा की देश में कितनी भी गठबंधन हो , लालू नितीश के साथ ममता, सपा, मायावती सब मिल जाए फिर भी 2019 में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ही होंगे ।

Share

Leave a Reply