Home मुख्य उग्र हुई भीड़ तो कर्मी सहित कार्यालय छोड़ भागे बीडीओ साहब !
मुख्य - August 23, 2016

उग्र हुई भीड़ तो कर्मी सहित कार्यालय छोड़ भागे बीडीओ साहब !

 

received_166385337101150

दरभंगा। घनश्याम झा

जिले के मनीगाछी प्रखण्ड कार्यालय परिसर मे आज उस वक्त अफ़रातफ़री का माहौल उत्पन्न हो गया जब प्रधानमंत्री आवास योजना मे आपत्ति दर्ज कराने वालों की भीड़ अनियंत्रित हो गयी। दरअसल योजना मे नाम छूटने को लेकर आपत्ति दर्ज कराने केलिए लोग सकड़ों की संख्या मे पहुँच गए और कर्मी की संख्या कम थी। सूची मे भारी गड़बड़ी को लेकर हंगामा होने लगा। हंगामे की हालत को देखते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार ने तत्काल काम रोकवा दिया। इसके बाद भीड़ उग्र होने लगी। भीड़ को उग्र होते देख बीडीओ समेत सभी कर्मी दिन के करीब एक बजे कार्यालय मे ताला मारकर फरार हो गए। बाद मे पुलिस बल मौके पहुंची और लोगो को समझाबुझा कर शांत कराया। तब जाकर तत्काल वहाँ से भीड़ कम हुई।

Share

Leave a Reply